दैनिक अक्षय मेल समाचार जौनपुर 05 अप्रैल 2020 वीरेन्द्र कुमार यादव
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा0 विरेन्द्र सिंह ने बताया कि वर्तमान में कोविड-19 कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति में पोल्ट्री व्यवसायियों द्वारा अण्डा बिक्री एवं चिकन बिक्री में आने वाली कठिनाइयों के मद्देनजर सभी पोल्ट्री व्यवसायियों से अनुरोध किया है कि वह अपने उत्पाद की क्षमता एवं अपना नाम, पता तथा मोबाइल नंबर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी जौनपुर के मोबाइल नंबर 9450616986 पर अथवा उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुख्यालय के मोबाइल नंबर 8858314387 पर व्हाट्सएप करें ताकि प्रयास किया जाए की जो लोग उनके उत्पादों को क्रय करना चाहते हैं उनके द्वारा आपके मोबाइल नंबर पर सूचना भेजी जा सके और आप लोग निर्धारित अवधि जो प्रशासन द्वारा निर्धारित की गई है जिस अवधि में सामान की आपूर्ति घरों में करने के लिए निर्देशित किया गया है वह समय पर आप आवश्यकता वाले व्यक्ति को अपने उत्पाद की आपूर्ति उनके घर पर कर सकें परंतु ध्यान रहे कि उत्पाद को घर में पहुंचाने के लिए अपना पास यदि वाहन से आपूर्ति किया जाना है तो वाहन का पास अवश्य प्रशासन से निर्गत करवा ले।
0 टिप्पणियाँ