ग्राम प्रधान ने गरीबों में वितरण किया खाद्यान्न





 शुकुल बाजार अमेठी 
जहां कोरोना वायरस को लेकर लोग सकते में जी रहे हैं तथा पूरे देश में 21 दिन का लॉक डाउन किया गया है वहीं कुछ लोग मानवता की मिसाल भी पेश करते नजर आ रहे हैं इसी कड़ी में ग्राम प्रधान अहमदपुर ने 25 गरीब परिवारों में आवश्यक खाद्यान्न वितरण कर मानवता की मिसाल पेश की ग्राम प्रधान ने कहा इस विषम परिस्थिति में जब देश कोरोनावायरस जैसे घातक वायरस का सामना कर रहा है और पूरे देश को लाख डाउन किया गया है ऐसे में समाज के जो सक्षम लोग हैं गरीबों की मदद को सामने आएं उन्होंने जनता से अपील की कि घर से बाहर ना निकले सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देश का पालन करें अगर किसी भी व्यक्ति को किसी भी चीज की आवश्यकता है तो हमें फोन कर अवगत कराएं यथासंभव गरीबों की मदद करेंगे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ