शोभा बनी सहायक समीक्षा अधिकारी बढ़ाया जिले का मान

शोभा बनी सहायक समीक्षा अधिकारी बढ़ाया जिले का मान 

अक्षय मेल समाचार
रिपोर्ट- मनीष मिश्र
प्रतापगढ़
उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा घोषित आर ओ 2017 के परीक्षा परिणाम के घोषित होते ही शहर के दहिलामऊ निवासी एडवोकेट राम प्रताप मिश्र के यहां खुशी की लहर दौड़ पड़ी। जिला न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्तारामप्रताप की बेटी शोभा मिश्रा ने एआरओ पद पर चयनित होकर परिवार के साथ शहर का मान बढ़ाया।
यह उनके परिवार में पहली सरकारी नौकरी है। उनके दो भाई और पिता जिला न्यायालय में एडवोकेट हैं।
शोभा मिश्रा ने इलाहाबाद में रखकर तैयारी की और कठिन परिश्रम व लगन से सफलता अर्जित की। उन्होंने बताया कि यह सब पिताजी के आशीर्वाद और सहयोग का परिणाम है, परिवार का भी भरपूर सहयोग मिला, जिससे वह आज इस मुकाम तक पहुंच सकी। इस मौके पर आशीष मिश्रा, वागीश मिश्रा,राहुल, रामेश्वर ,निशांत,विवेक सहित कई लोगों नेबधाई दी। वकीलों में भी खुशी का माहौल छाया रहा प्रभात मिश्रा एडवोकेट एडवोकेट दीपक मिश्रा सुभाष मिश्रा प्रकाश मिश्रा अमित आदि लोगों ने  मीठा खिलाकर बधाई दी

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ