नीलम ब्यूरो
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार रायबरेली
शिवगढ़- रायबरेली
शिवगढ़ क्षेत्र के भवानीगढ़ चौराहे पर स्थित कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक कार्यालय में इंदिरा गांधी नेत्र चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र लखनऊ द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों की 7 सदस्य टीम डॉ. प्रशांत के नेतृत्व में पंजीकृत 72 नेत्र रोगियों का परीक्षण कर 22 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया है।
कांग्रेस पार्टी के शिवगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, जिला संगठन सचिव दिनेश यादव द्वारा प्रत्येक महीने की 9 तारीख को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जाता है। 12 वर्षों से लगातार आयोजित होने वाले शिविरों के माध्यम से आज तक हजारों रोगी लाभान्वित हो चुके हैं।
जिला संगठन सचिव दिनेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित नेत्र रोगियों को मात्र ₹500 पंजीकरण शुल्क देना होता है। जिसमें आने जाने से लेकर खाने तक की सुविधा बिल्कुल निशुल्क होती है।
0 टिप्पणियाँ