उत्तम पशुपालकों को सम्मानित किया गया।
नीलम ब्यूरो
अक्षय मेल समाचार
महराजगंज रायबरेली
नन्द बाबा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन ब्लाक सभागार में किया गया। जिसमे क्षेत्र के उत्तम पशुपालकों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा विधायक राम नरेश रावत ने गाय के महत्व को विस्तार से बताया।
कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह , दुग्ध संघ लखनऊ मण्डल अध्यक्ष उमेश सिंह तोमर व जितेंद्र सिंह ने सभी उपस्थिति पशु पालकों व समितियों के अध्यक्षों को गाय और उसके द्वारा प्राप्त दूध आदि के महत्व व गुणों पर विस्तृत रुप से चर्चा की। कार्यक्रम में नवीन कोटवा दुग्ध समिति के वीरेंद्र , अमावा ब्लाक के ओया दुग्ध समिति के उदय कुमार बछरावा थुलेण्डी के नीतीश पाठक को 5100रु, प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया तो वहीं अशोक मौर्या को 2100 रू व अमर बहादुर सिंह को 1100 रू पुरस्कार से सम्मनित किया गया और उपस्थित लोगो को पशुपालन को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर पी के श्रीवास्तव , आयोजक सुरेश मौर्या , चंदजीत यादव राजेश यादव भूपेंद्र कुमार , शिव बालक , वीर पाल , बनवारी व शिवचंद आदि उपस्थिति रहे।
0 टिप्पणियाँ