त्योहार सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं उप जिला अधिकारी पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन

त्योहार सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं उप जिला अधिकारी



 पीस कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन 


अक्षय मेल समाचार /राजेश पाल

  शुकुल बाजार अमेठी थाना परिसर में होली के त्यौहार को शांति पूर्ण ढंग से सम्पन्न  कराने हेतु पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया ।जिसमें उपजिलाधिकारी मुसाफिर ख़ाना महात्मा सिंह व क्षेत्राधिकारी  संतोष सिंह सहित क्षेत्र के सभी वर्गों के  लोग एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित हुए । बैठक में आए हुए लोगों ने अपने अपने विचारों से लोगों को अवगत कराया  ।इस मौके पर बैठक को सम्बोधित करते हुए उप जिलाधिकारी महात्मा सिंह ने कहा कि त्यौहार सामाजिक एकता के प्रतीक होते हैं इसलिए सभी धर्मों के लोगो को मिलजुल कर त्यौहारों को मनाना चाहिए। उन्होंने आए हुए सभी लोगों से शांति सौहार्द व आपसी भाईचारे को बनाए रखने की अपील की। होली का त्यौहार हम सभी लोगों को एकता व भाईचारे का संदेश देता है हम सभी लोगों को आपस मे मिलजुलकर शांति व सद्भाव के साथ मनाना चाहिए ।हमें एक दूसरे का सहयोग करना चाहिए जिससे हमारा आपसी भाईचारे बना रहे ।यदि  किसी को  किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न होती है तो स्थानीय थाने के  सीयूजी नंबर या डायल 112 पर सूचना दें अथवा  पुलिस को तुरंत सूचित करे । इस अवसर पर थाना क्षेत्र लगभग सभी ग्राम प्रधान और जनप्रतिनिधि  मौजूद रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ