बारह घण्टे के अन्दर ही, चन्द्रपाल सरोज की हत्या में संलिप्त दो अभियुक्त गिरफ्तार




अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 13.03.2020 को जनपद के थाना जेठवारा पुलिस को, कल दि0 12.03.2020 को थानाक्षेत्र जेठवारा के ग्राम रतिगरपुर में चन्द्रपाल सरोज नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या में संलिप्त 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई, गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण उमेश यादव पुत्र स्व0 राम किशोर यादव नि0 पूरे गुलाबराय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़, रेखा देवी पत्नी जयकरन नि0 लक्ष्मणपुर रतिगर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।फरार अभियुक्त का विवरण जयकरन पति रेखा देवी नि0 लक्ष्मणपुर रतिगर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़।कल दिनांक 12.03.2020 को थाना जेठवारा में वादी राहुल सरोज पुत्र गंगा सरोज नि0 लक्ष्मणपुर, रतिगरपुर थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ द्वारा सूचना/तहरीर दी गयी कि आज दिनांक 12.03.2020 को समय करीब 08ः30 बजे मेरे सगे भाई चन्द्रपाल सरोज (जो घर के बाहर चारपाई पर लेटा था) को बाईक सवार एक अज्ञात व्यक्ति के साथ उमेश यादव पुत्र स्व0 राम किशोर यादव नि0 पूरे गुलाब राय थाना जेठवारा जनपद प्रतापगढ़ ने 05-07 राउण्ड गोली मारकर हत्या कर दी, मैने उसे भागते समय देख व पहचान लिया। उमेश यादव का हमारे पडोस की एक महिला रेखा देवी के साथ अवैध सम्बन्ध है, जो अक्सर यहां आता-जाता रहता है। दो-तीन दिन पूर्व रात्रि में उमेश यादव उक्त महिला से मिलने आया था तो मेरे भाई ने विरोध किया था। इस बात को लेकर रेखा भी मेरे भाई से नाराज हो गई थी और उसी ने साजिश करके उमेश यादव से मेरे भाई की हत्या करवाई है। वादी की इस तहरीर पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 105/20 धारा 302, 120बी भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है।
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ अभिषेक सिंह द्वारा उक्त घटना में शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये कड़े निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी दिनेश कुमार द्विवेदी व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक जेठवारा विनोद यादव मय हमराह द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए टीमें गठित कर उक्त घटना मे शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित स्थानो पर दबिश दी जाने लगी।इसी क्रम में दिनांक 13.03.2020 को प्रातः समय करीब 08ः15 बजे मुखबिर खास की सूचना पर थानाक्षेत्र जेठवारा के बाबूगंज तिराहा के पास से अभियुक्त उमेश यादव को घटना में प्रयुक्त अवैध पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया व अभियुक्ता रेखा देवी को उसकी सगी बहन सरोजा देवी पत्नी राकेश सरोज नि0 हण्डौर थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ के घर से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ का विवरण गिरफ्तार अभियुक्त उमेश यादव ने पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में बताया कि मेरे व रेखा देवी के बीच काफी समय से प्रेम सम्बन्ध है। रेखा देवी के पति जयकरन सरोज परदेश में रहकर काम करते हैं जिस कारण रेखा देवी घर पर अकेली रहती है और मै अक्सर उससे मिलने उसके घर आता-जाता था। चन्द्र पाल सरोज जो रेखा देवी का पडोसी था, को मेरा आना-जाना पसन्द नही था इसी बात को लेकर दो-तीन दिन पूर्व मेरी उससे कहा सुनी भी हो गई थी। इस बात से रेखा भी चन्द्रपाल से नाराज हो गई थी। रेखा देवी ने उमेश के कहने पर जयकरन (जो इस समय परदेश से घर आया हुआ है) से चन्द्रपाल की यह शिकायत की कि चन्द्रपाल मुझे आये दिन परेशान करता है। रेखा देवी ने उमेश के साथ मिलकर जयकरन को चन्द्रपाल की हत्या के लिये उकसाया। दिनांक 12.03.2020 को उमेश यादव ने जयकरन के साथ मिलकर चन्द्रपाल की उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ