नवोदय विद्यालय में हुई चोरी की घटना को आखिर प्रधानाचार्य ने कोतवाली दीया तहरीर
नीलम ब्यूरो रायबरेली
हिन्दी दैनिक अक्षय मेल समाचार अखबार
महाराजगंज /रायबरेली ।।बीते 48 घंटे पूर्व क्षेत्र के रायबरेली रोड पर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में हुई चोरी के मामले में आखिरकार विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ अमरनाथ राय की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में प्रधानाचार्य अमरनाथ राय ने कहा है कि दिनांक 15/0 3/ 2020 की रात को छात्रावास के गार्ड रूम में लगे एनवीआर मॉनिटर छात्रावासों में लगे सीसीटीवी कैमरा गायब होने की सूचना विद्यालय के एमटीएस रामविलास द्वारा ड्यूटी पर आने के पश्चात दी गई और बताया गया कि उदयगिरि वरिष्ठ सदन के सामने लगा सीसीटीवी कैमरा नहीं दिख रहा है और वह चोरी हो गया जब इसकी जांच की गई तो और जानकारी ली गई जिस पर विद्यालय के छात्र भड़क उठे और रात लगभग 9:00 बजे छत से पत्थरबाजी करने लगे और आवाज लगाई तो वहां अंदर चले गए वही एमटीएस विनोद कुमार सिंह के अनुसार यह कहा गया है कि जब वह रात्रि में उपस्थित पंजिका बालिका छात्रावास से लेकर सीनियर छात्रावास की तरफ जा रहे थे तभी देखा कि गार्डरूम दो का ताला टूटा हुआ है और उस गार्ड रूम में विद्यालय के सीसीटीवी कैमरे की एनवीआर मशीन व मानीटर दोनों नहीं उत्तेजित छात्र गालियां बकते हुए कर्मचारी आवासों तक प्राचार्य आवास की तरफ बढ़ रहे हैं इसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया तथा चोरी हुए सामान की गहनता से जांच की मामले में कोतवाली प्रभारी अरुण कुमार सिंह का कहना है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य अमरनाथ राय की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा पंजीकृत किया गया है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

0 टिप्पणियाँ