दैनिक अक्षय मेल समाचार
सुल्तानपुर-जनपद के चांदा कोतवाली क्षेत्र के बनहरा गांव के पास डीपी पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस पलटने से बस मे सवार चार स्कूली बच्चों मे दो की हालत ठीक है जिनका इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया।लेकिन दो बच्चों की हालत गंभीर होने से दोनों बच्चों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा हैं।खबर सुल्तानपुर से जहां चांदा कोतवाली क्षेत्र के बनहरा गांव के पास डीपी पब्लिक स्कूल की तेज रफ्तार बस पलटने से चार बच्चे घायल हो गए बताया जा रहा है बनरहा गांव के पास डीपी पब्लिक स्कूल की बस पर चार बच्चें बैठे थे जिनको लेकर बस ड्राइवर ने तेज रफ्तार से लेकर जा रहा था की अचानक बस अनियंत्रित हो कर खंड मे पलट गई जब ग्रामीणों ने देखा तो आनन फानन में सभी बच्चों को बस से निकाला तुरंत घायल बच्चों को इलाज के लिए सुल्तानपुर अस्पताल लाया गया जिसमें दो बच्चों का इलाज करने के बाद घर भेज दिया गया लेकिन दो बच्चों की हालत गंभीर होने से जिला अस्पताल मे भर्ती कराया गया।बताया जा रहा की बस पलटने के बाद ड्राइवर ने बस से बाहर निकलने के बाद मौके से फरार हो गया लेकिन बड़ी हैरत की बात तो ये रही की डीपी पब्लिक स्कूल के तरफ से कोई जिम्मेदार बच्चों को देखने तक नहीं पहुंचा की बच्चों की हालत कैसी है।


0 टिप्पणियाँ