प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में की गयी प्रेसवार्ता तथा विकास पुस्तिका का किया गया विमोचन
माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) खेल, युवा कल्याण एवं पंचायती राज, उत्तर प्रदेश/प्रभारी मंत्री जनपद जौनपुर उपेन्द्र तिवारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रेसवार्ता की गयी तथा विकास पुस्तिका का विमोचन किया।
इस अवसर पर माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो काम आजादी के 60-65 सालों के इतिहास में नहीं हुआ वह काम मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 योगी आदित्यनाथ जी ने 03 सालों में किया है। यह पहली ऐसी सरकार है जो पारदर्शिता के तौर पर अपने कार्यों का हिसाब जनता के बीच में रख रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति की जरूरत की चीजों को उत्तर प्रदेश मंे रहने वाले लोगो को प्रदान की जा रही है। प्रत्येक गरीब के लिए छत, शौचालय, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, विधवा, वृद्धा को पेंशन दी जा रही है। सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत रु0 5 लाख तक के इलाज की व्यवस्था की गयी है। सरकार सबका साथ-सबका विकास सबका विश्वास के नियत से कार्य कर रही है। माननीय प्रभारी मंत्री ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सभी से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए हम सबको रविवार के दिन सुबह 7.00 बजे से रात 9.00 बजे तक जनता कफर््यू के रूप में मनाए। इसके पश्चात मा0 प्रभारी मंत्री द्वारा विकास खण्ड जफराबाद के राजस्व ग्राम सुल्तानपुर में ओलावृष्टि हुई फसलों के नुकसान का निरीक्षण किया तथा किसान मुनिराज को रु0 2025 तथा अरविन्द को रु0 2700 का मुआवजा प्रमाण पत्र दिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी को निर्देश दिया कि ओलावृष्टि से जिन किसानों की फसलो का नुकसान हुआ है उनको पारदर्शिता के साथ मुआवजा दिलाना सुनिश्चित करे।
इस अवसर पर विधायक मडि़याहॅू लीना तिवारी, केराकत दिनेश चौधरी, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन प्रतिनिधि अजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आर डी यादव उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ