अब कोई नही सोएगा भूखा,सबको मिलेगा खाना- जितेंद्र सिंह

अब कोई नही सोएगा भूखा,सबको मिलेगा खाना- जितेंद्र सिंह

नीलम ब्यूरो
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र रायबरेली।

रायबरेली ।।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश मे 21 दिन के लॉक डाउन की अपील के बाद यूपी सरकार ने भी यूपी को लॉक डाउन कर दिया है। वही लॉक डाउन की वजह से दूर दराज से आये मजदूरों की मजदूरी बंद हो गयी है वही रोज कमाने और खाने वाले गरीब लोगो के लिए खाने की एक बड़ी चुनौती को देखते हुए योगी सरकार ने सभी लोगो को घर पर रहने की बात कही है साथ ही साथ सभी घर पर ही खाने व राशन की देने की बात भी कही है परंतु ये सिर्फ हवा हवाई ही साबित हो रही है।

जिसको देखते हुए आज राष्ट्रीय युवा हिन्दू वाहिनी के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह (गुरु जी) गरीबो भूखे लोगो को खाने खिलाने के जिम्मा अपने कंधे पर लिया है इनका कहना है कि जिला प्रशासन सिर्फ कागजों पर सभी को खाना व राशन बाट रही है जो पूरी तरह से निराधार है। जब तक लॉक डाउन रहेगा कोई भी गरीब व्यक्ति जिसके पास खाने को नही है उसके लिए खाने का प्रबंध हम करेंगे। आज शहर के कुष्ठ आश्रम, मलिन बस्ती धमसी राय का पुरवा, आदि स्थानों पर गरीबों को खाना खिलाया गया।
साथ ही सभी शहरवासियों ने निवेदन भी किया है कि अगर आपको ऐसा कोई व्यक्ति मिले जो भूखा हो कृपया हमारे मोबाइल नंबर 9889529632 पर फोन करके हमको सूचित करें। हम उस भूखे व्यक्ति तक खाना पहुचायेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ