सभी विक्रेता ध्यान दें, सुरेश यादव कोटेदार संघ अध्यक्ष मछली शहर जौनपुर

सभी विक्रेता ध्यान दें

1- वितरण के समय अपनी दुकान पर साबुन व पानी अवश्य रखेंगे , बिना हाथ धुले किसी का अंगूठा मशीन पर नही लगवाना है ।
2- हाथ पकड़कर अंगूठा नही लगवाना है ।
3- बिक्री रजिस्टर अन्त्योदय का अलग , श्रमिको का अलग , मनरेगा वालो का अलग , बाकी जो बचेंगे उनका अलग बनाना है ।।
4- अभी से हर मजरे में फ़ोन कर दे अलग अलग दिन अलग अलग मजरे के लोग आएंगे ।
5- दुकान पर 4-5 से ज्यादा लोग इकट्ठे न हो , तथा 1 मीटर की दूरी बनाये रखेंगें ।।
6- अपने वितरण में लगे पर्यवेक्षणीय अधिकारी को फ़ोन कर लें उनकी उपस्थिति में राशन बाटे व उनका हस्ताक्षर अवश्य कराएं ।।
7- अपनी दुकान पर सभी सूचियाँ अवश्य रखें , पर्यवेक्षणीय अधिकारी को दिखाएं ।।
8- वितरण में कोई परेशानी होने पर तत्काल सूचित करें ।।
9- बिक्री रजिस्टर निर्धारित प्रारूप पर बनाये ।।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ