अक्षय प्रताप यादव।
अक्षय मेल समाचार।
मुसाफिरखाना ,अमेठी ।आगामी 12 मार्च को मनाए जाने वाले पर्व होली को दृष्टिगत रखते हुए कोतवाली पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं।क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर कोतवाली पुलिस अब अपने लंबे हाथ के साथ ही ड्रोन कैमरे से भी असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखेगी ।कोतवाली पुलिस पहली बार त्योहारों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने के लिए तीसरी निगाह का भी सहारा ले रही है।
रंगों के पर्व होली के रंग में कोई भंग न पड़ने पाए ।कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सोमवार व मंगलवार को मनाए जाने वाले होली के त्यौहार के मद्देनजर स्थानीय कोतवाली पुलिस के प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव ने क्षेत्र में शांति व सुरक्षा व्यवस्था के तहत असामाजिक तत्वों पर पैनी निगाह रखने के लिए पहली बार ड्रोन कैमरे से निगरानी करने की व्यवस्था की ।जिससे कोई भी असामाजिक तत्व होली के रंगों में खलल न उत्पन्न कर सके ।

0 टिप्पणियाँ