दैनिक अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा
संवाददाता बीकापुर अयोध्या
जहां एक तरफ पूरा देश कोरोनावायरस को लेकर जनता में डर बना हुआ है वहीं धरना प्रदर्शन जैसे भीड़ भाड़ वाले कार्यक्रम न करने की बात शासन प्रशासन कर रहा है ऐसे में पहले से निर्धारित शादी विवाह के कार्यक्रम हटाया तो नहीं जा सकता वहां पहुंच कर पुलिस महकमा के लोग कम समय,कम संख्या, और आते हुए घरातियों बरातियों के बीच जाकर कई टिप्स बचाव के लिए बताने का कार्य किया जा रहा है।
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के बनकट गांव शनिवार को एक मुस्लिम परिवार में होने वाले निकाह आयोजन की सूचना पर पहुंची प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश यादव साथ पुलिस टीम ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार गौड़ के सहयोग से लड़की और लड़के की तरफ से शामिल लोगों बचाव के बारे कहा कि भीड़ न हो,मुख पर मास्क पहने, अपने हाथों को साबुन और डीटाल से धोएं,कम समय में निकाह कुबूल कराकर अपने अपने गंतव्य हो शीघ्र जाएं। बताते चलें कि 21 मार्च को दिन में ही निकाह बनकट निवासी मो०अनीस की पुत्री सुरैया बानो के साथ मो०इजहार पुत्र एजाज अहमद निवासी मगरैला थाना अमेठी संग होने का आयोजन था। दोनों पक्षों ने प्रभारी निरीक्षक व प्रधान प्रतिनिधि की बात का अनुपालन करते हुए निकाह सम्पन्न कराने का आश्वासन दिया। पुलिस वापस हो गई।

0 टिप्पणियाँ