डीएम द्वारा रात्रि  में नगर क्षेत्र का भ्रमण कर  लाॅक डाउन का लिया जायजा।

21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने घर से कदापि बाहर न निकलें।

दैनिक अक्षय मेल समाचार
         शिव प्रसाद मौर्य

सुलतानपुर 26 मार्च/जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती ने लॉक डाउन  का जायजा लेने आज रात्रि लगभग 8:30 बजे  अपने आवास से नगर क्षेत्र के  मोहल्ला रूद्रनगर,छोटी सब्जी मंडी होते हुए अमहट,मंडी परिषद पहुंची तथा वहां से पयागीपुर चौराहा होते हुए खैराबाद,बाध मंडी,डाकखाना चौराहा,तिकोनिया पार्क होते हुए बस स्टेशन पहुंच कर बनाए गए रैन बसेरा का भी निरीक्षण किया। रेन बसेरा में पांच बाहर से आये व्यक्तियों थे,जिनसे  मिलकर गहन पूंछ तांछ की और उनके भोजन आदि की व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई।उन्होंने कहा कि जनपदवासी 21 दिन के लाॅक डाउन के दौरान कोरोना वायरस (covid-19) के संक्रमण से बचाव एवं रोकथाम को दृष्टि से अपने-अपने घरों में अपने परिवार के साथ रहे, कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर कदापि न निकलें।स्वयं सुरक्षित रहें तथा दूसरे को भी सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेन्स बनाये रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ