आजम खान पर बोले शिवपाल : वर्तमान सरकार के लोग भी सत्ता जाने के बाद अपने कर्मों की सजा भुगतने को तैयार रहे

आजम खान पर बोले शिवपाल : वर्तमान सरकार के लोग भी सत्ता जाने के बाद अपने कर्मों की सजा भुगतने को तैयार रहे. चंदौली. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान के पक्ष में योगी सरकार पर निशाना साधा. आजम खान के पक्ष में बोलते हुए...
चंदौली. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, लोहिया के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने आजम खान के पक्ष में योगी सरकार पर निशाना साधा. आजम खान के पक्ष में बोलते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव के कहा कि सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है. एक निजी कार्यक्रम मे शिरकत करने मुगलसराय पहुंचे शिवपाल यादव ने कहा कि सरकार बदले की भावना से काम कर रही है. आजम खान के ऊपर छोटे- छोटे झूठे मुकदमे लिखें गए है. इससे पहले न्यूज18 से बातचीत में आजम खान ने कहा कि मेरे साथ बहुत अमानवीय बर्ताव हुआ है, जस्ट लाइक टेररिस्ट. उन्होंने कहा कि आजम और उनकी पत्नी जनप्रतिनिधि है. लगातार जेल बदलकर सरकार क्या करना चाहती है. शिवपाल ने कहा कि जानबूझकर आजम और उनके परिवार का उत्पीड़न किया जा रहा है. वहीं बदले की भावना से काम नहीं करना चाहिए. यादव ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर आज आजम अपने कर्मों की सजा भुगत रहे तो वर्तमान सरकार के लोग भी सत्ता जाने के बाद अपने कर्मों की सजा भुगतने को तैयार रहे.

3मार्च तक का मिला समय उत्तर प्रदेश के रामपुर कोर्ट में शुक्रवार को सपा सांसद आजम खान उनकी पत्नी और सपा विधायक तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला को सीतापुर जेल में ट्रांसफर किए जाने के मामले की सुनवाई हुई. एडीजे-6 की कोर्ट ने रामपुर जेल अधीक्षक से जेल ट्रांसफर को लेकर नोटिफिेकेशन की हार्ड कॉपी मांग ली है. साथ ही कोर्ट ने मामले में जेल अधीक्षक को आजम खान और उनके परिवार को शनिवार को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था, लेकिन शासन की तरफ से सरकारी वकील ने भी इस मसले पर अर्जी लगाते हुए बहस के लिए कोर्ट से समय मांगा. इस पर कोर्ट ने उन्हें 3 मार्च का समय दिया


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ