नीलम ब्यूरो रायबरेली
दैनिक अक्षय मेल समाचार पत्र

रायबरेली  ।। कोरोना वायरस जंहा विश्व भर में अपनी जड़ें जमा रहा है और अब ये भारत मे भी अपने पैर पसार रहा है।केंद्र सरकार ने 21 दिनों का लॉक डाउन घोषित कर लोगो को घरों में रहने की ताकीद भी कर दी है और बीमारी होने पर अस्पताल में जांच कराने की भी ताकीद कर दी है।जिससे जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए सैकड़ो लोगो की भीड़ लग गई।अस्पताल प्रशासन ने भी जांच के लिए अलग से ओपीडी बना दी है और मरीजो की जांच करने में जुट गए।

रायबरेली के जिला अस्पताल में कोरोना वायरस के मरीज  के लिए अलग से व्यवस्था कर दी गई है और अस्पताल में जांच कराने के लिया रहे लोगो के लिए अलग से ओपीडी बना दी है । आज जिला अस्पताल में जांच कराने के लिए सैकड़ो लोग पहुचे इनमें से ज्यादातर दूसरे जिलों से या बाहर से आये थे उनकी जांच शुरू कर दी गई है।गनीमत ये रही कि अभी तक इनमें कोई भी संदिग्ध नही मिला और चिकित्सक ने इनकी जांच कर इन्हें जाने की अनुमति दे दी है। और यह सलाह दिया कि जो भी सरकार निशा निर्देश है उनका कड़ाई से पालन करें तभी कोरना महामारी से जीता जा सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ