ब्यूरो रायबरेली

 दैनिक अक्षय मेल समाचार अखबार

गुरूबख्शगंज / रायबरेली ।।के गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के अघौरा गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब पास के गांव गुरुबख्श सिंह का पुरवा की रहने वाली विवाहिता ने अपने तीन बच्चों और देवर के साथ सई नदी में कूद कर किया आत्महत्या का प्रयास किया। वही नदी में डूबने से देवर व तीन बेटियों की मौत हो गयी और महिला को ग्रामीणों ने बचा लिया। मौके पर पहुँची पुलिस में गोताखोरों की मदद से देवर व दो बेटियों के शव को बरामद कर लिए वही एक कि तलास जारी है।।

 दरअसल पूरा मामला गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के गुरुबख्श सिंह का पूरवा का है। रामकली अपने पति की पिटाई से परेशान होकर आज सुबह की अपने विकलांग देवर व अपनी तीन बेटियां हिमांसी, देसीनी व रोशनी के साथ पास के ही अघौरा नदी में कूदकर आत्महत्या का प्रयास कर लाया जिसमे देवर व तीनो बेटियों की नदी में डूबने से मौत हो गई। वही ग्रामीणों ने महिला को बड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुँची पुलिस ने देवर व 2 बेटियों के शव को  निकल लिया गया वही एक की तलास की जा रही है। महिला से पूछने पर उसने बताया कि उसके देवर के साथ अवैध संबंध के शक में उसके पति उसको मारते थे जिससे तंग आकर उसने ये कदम उठाया है।
फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वही इस मामले पर पुलिस अधीक्षक से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सुबह सूचना मिली थी की एक महिला अपने देवर व 3 बेटियों के साथ नदी में कूद गई है। वही ग्रामीणों ने महिला को बचा लिया और देवर और 3 बेटियों की डूबने से मौत हो गयी है मौके पर पुलिस की टीम पहुँचकर गोताखोरों की मदद से सभी शवो को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पति को शक था कि उसके छोटे भाई के साथ पत्नी के अवैध संबंध है जिसके चलते रोजाना मारपीट होती थी इसके परेशान होकर महिला ने ये कदम उठाया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ