अक्षय मेल समाचार
अशोक कुमार वर्मा संवाददाता बीकापुर अयोध्या
बीकापुर क्षेत्र में एक पखवाड़े के भीतर तीसरी बार तथा गुरुवार और शुक्रवार की रात में लगातार दूसरे दिन भी आंधी के साथ हुई जोरदार बारिश ने किसानों की आलू सरसों गेहूं चना मटर जैसी दलहनी तिलहनी फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है बारिश और हवा से किसानों की गेहूं की फसल पानी भरे खेत में गिरकर जमीन से चिपक गई है दैवीय आपदा बनकर आई इस बारिश ने एन केन प्रकारेण आवारा और घुमंतू पशुओं से खून पसीना एक कर्ज उधारी लेकर बचाई गई फसलों को पूरी तरह नष्ट भ्रष्ट कर डाला है इतना ही नहीं तहसील क्षेत्र में जगह-जगह किसानों के द्वारा नकदी खेती के लिए की जा रही भिंडी और टमाटर की फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है खेतों की नालियों में पानी भर जाने से कोमल टमाटर और भिंडी के पौधे सूखते नजर आने लगे हैं तेज आंधी और बारिश से आम की फसलों को भी भारी नुकसान पहुंचा है इस समय खेतों में लबालब पानी भरा हुआ है गन्ने की बुवाई भी अब काफी पीछे चली गई है गेहूं लोटपोट हो जाने से अन्नदाता कहा जाने वाला किसानों के सामने रोटी का भी संकट खड़ा हो गया है एक सर्वेक्षण के अनुसार बीकापुर तहसील क्षेत्र मैं सब्जी फसल पट्टी के रूप में विकसित हो रहे बिकापुर नगर क्षेत्र के सेमरा ,बिलारी माफी , नंदरौली मठिया, शेरपुर पारा, बैदौली,के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के भैरवपुर टिकरा, दोहरी , रहेठ,तोरो माफी , केराजोत, देवसियापारा, सूलहेपुर ,उमरनी पिपरी, वासुदेवपुर, आदि गांव के सब्जी की खेती करने वाले किसानों पर यह बारिश आफत बनकर आ गई है। दैवीय आपदा बनकर आई मायूस किसानों का कहना है कि उनकी खेती किसानी पूरी तरह से बर्बाद हो गई किंतु अब वह बैंक से लिए गए कार्य को कैसे अदा कर पाएंगे सबसे बड़ा संकट या खड़ा है।
0 टिप्पणियाँ