अक्षय मेल समाचार
सुलतानपुर 15 मार्च/ जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती के कुशल निर्देशन में आज (रविवार) मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन जनपद सुलतानपुर में 43 ग्रामीण तथा 2 नगरीय कुल मिलाकर 45 स्वास्थ्य केन्द्रों पर किया गया,जिसमें 6192 मरीजों के स्वास्थ्य का निःशुल्क परीक्षण किया गया तथा मरीजों की निःशुल्क जांच कर आवश्कतानुसार उन्हें आवश्यक दवाएं दी गयी। चिकित्सकों द्वारा 82 बड़े केस को उपचार हेतु रिफर उच्च स्तर चिकित्सालय हेतु किया गया।मेले में 220 गोल्डन कार्ड बनाये गये और सभी केन्द्रों पर स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों/योजनाओं सहित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि का प्रचार-प्रसार के साथ-साथ बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा दो-दो स्टाल लगाकर लाभार्थियों का स्वास्थ्य जाॅच,खून जाॅच,वजन,सैम व मैम श्रेणी के कुपोषित बच्चों की पहचान सहित विभागीय योजनाओं व पोषण के घटकों की जानकारी विभागीय अधिकारियों/मुख्य सेविकाओं/आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा दी गयी।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 सीबीएन त्रिपाठी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सुदनानपुर विकास खण्ड कूरेभार में उद्घाटन किया। उन्होंने बताया कि आज जनपद में 45 प्राथमिक/सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में आई0एम0ए0 के माध्यम से सारे विशेषज्ञों ने अपनी सेवाएं ग्रामीण अंचल के सुदूरवर्ती गांव में प्रदान की। जनपद के सभी चिकित्सक एवं विभिन्न विधाओं के विशेषज्ञों ने पूरे मनोयोग से स्वास्थ्य मेले में भाग लिया और अपने उपकरणों और दवाओं से भी स्वास्थ्य मेले में योगदान देते हुए जन सामान्य को चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी,जिसमें सभी चिकित्सकों नेे इस मेले में अपनी सहभागिता दी।उन्होंने बताया कि जनपद में 220 आयुष्मान भारत के गोल्डन कार्ड मेले में बनाये गये।


0 टिप्पणियाँ