लखनऊ /सुनील यादव
COVID-19 के दृष्टिगत मनरेगा के 27.5 लाख श्रमिकों को देय ₹611 करोड़ की धनराशि का उनके खाते में एकमुश्त हस्तांतरण करते मुख्यमंत्री ने किया है। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब कल्याण के लिए बनाई गई योजनाओं के माध्यम से कोरोना महामारी के खिलाफ उपलब्ध कराए गए पैकेज को समयबद्ध ढंग से सभी जरूरतमंद गरीबों, किसानों और सामान्य नागरिकों तक पहुंचाने में सफल होंगे।
इस अवसर पर कोरोना महामारी के खिलाफ़ सहभागिता के लिए देश के सभी बैंकर्स, सभी अधिकारियों एवं कर्मचारीगणों का हृदय से अभिनंदन किया। निश्चित ही देश, कोरोना महामारी से अपनी 130 करोड़ की आबादी को सुरक्षित करने में सफल होगा।
इस दौरान इन सभी श्रमिकों व अन्य लोगों की समस्या को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग को बनाए रखते हुए निर्णय लिया कि इस समय बैंक की शाखाएं चार बजे तक खुलेंगी और उन सभी श्रमिकों को अपनी सेवाएं प्रदान करेंगी।
जब मजदूरों के खाते में ₹611 करोड़ की धनराशि हस्तांतरित की जा रही है तो मुझे यह बताते हुए प्रसन्नता है कि मुख्य महाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, श्रीमती सलोनी नारायण जी ने कहा है कि बैंक की शाखाएं दो घंटे के लिए केवल 12 बजे तक संचालित हो रही थीं । उत्तर प्रदेश सरकार भी इस दौरान अतिरिक्त धनराशि के रूप में यह राशि उपलब्ध करवाने की कार्रवाई करेगी।
80 करोड़ गरीबों को पूरे देश में इन योजनाओं से लाभान्वित करने की दिशा में आज का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है।


0 टिप्पणियाँ