अक्षय प्रताप यादव
जिला संवाददाता
अमेठी 31 मार्च 2020 उत्तर प्रदेश भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक राजेश मसाला फैक्ट्री के मालिक राजेश अग्रहरि ने आज कोरोना महामारी के दष्टिगत यूपी के मुख्यमंत्री राहत कोषा एंव प्रधानमंत्री राहत कोष मे एक एक करोड रूपये दिया है
राजेश अग्रहरि ने एक एक करोड रूपये का दो चेक मुख्यमंत्री एंव प्रधानमंत्री राहत कोष के नाम अमेठी के जिलाधिकारी अरूण कुमार एंव पुलिस अधीक्षक ख्याति गर्ग को सौपा...।
राजेश ने बताया कि उपरोक्त के अलावा 5 लाख रूपये जिला प्रशासन एंव 25 लाख रूपये अमेठी विधान सभा मे खर्च के लिया दिया है राजेश ने बताया कि उनके द्धारा जरूरत मंदो को प्रतिदिन भोजन के पैकेट उपलब्ध कराये जाने के साथ ही हर संभव मदद दी जा रही है इस तरह राजेश ने 2करोड 30 लाख की सहायता राशि का चेक दिया
इस अवसर पर समाज सेवी राजेश मसाला ने कहा कि दीदी स्मृति ईरानी की प्रेरणा से उंहे ऐसे कार्या के लिए ताकात मिलती है
बताते चले की राजेश आये दिन गरीबो ,पीडितो, असहाय लोगो की मदद के लिए आगे आते रहते है कोरोना महामारी के तहत जारी लाकडाउन मे पिछले कई दिनो से जरूरत मंदो को भोजन व अन्य मदद पहुचा रहे है

0 टिप्पणियाँ