25, 26 व 27 मार्च (तीन दिन) सुलतानपुर लॉक डाउन रहेगा।
शिव प्रसाद मौर्य
सुल्तानपुर 24 मार्च/ मा0 मुख्यमंत्री जी उ0प्र0 द्वारा कोरोना वायरस( covid-19) के संक्रमण को रोकने व अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से समस्त जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि 25, 26 व 27 मार्च, 2020 (तीन दिन) को सभी जिला लॉक डाउन रहेगा। उन्होंने कहा कि जनपद में जरूरी सेवायें बहाल रहेगी मास्क,सेनेटाइजर,दवा व खाद्द सामग्रियों की काला बाजारी रोकने हेतु प्रभावी कदम उठाये जाने के निर्देश दिये।उन्होंने यह भी कहा कि इस अवधि में किसी भी कार्मिकों के वेतन कदापि न काटे जाएं।मुख्यमंत्री जी के वीसी में जिलाधिकारी सी0 इन्दुमती व पुलिस शिव हरि मीना,मुख्य विकास अधिकारी रमेश प्रसाद मिश्र,अपर जिलाधिकारी(प्रशा0) हर्ष देव पांडेय सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

0 टिप्पणियाँ