पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जनपद जौनपुर के पुलिस लाइन परिसर में 150 कर्मियों (पुरुष) हेतु हॉस्टल/बैरक (जी-8) के निर्माण कार्य शासनादेश के द्वारा स्वीकृत किया गया है जिनका निर्माण पुलिस आवास निगम लिमिटेड वाराणसी द्वारा किया जा रहा है। पुलिस लाइन परिसर में निर्माण स्थल पर 14 पेड़ है जिससे निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रहा है बिना पेड़ कटवाए निर्माण कार्य कराया जाना संभव नहीं है। पुलिस लाइन परिसर में जहां पर कर्मियों हेतु हॉस्टल/बैरक का निर्माण कार्य हो रहा है वहां पर पीपल के 02 पेड़, नीम के 09 पेड़, लासोढ़ा के 01 पेड़, जामुन के 01 पेड़ एवं चिलबिल के 01 पेड़ हैं जिसका वैल्यूएशन प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग जौनपुर द्वारा करते हुए पातन हेतु अनुमति प्रदान की गई है। उपरोक्त पेड़ों का नीलामी हेतु कमेटी गठित की गई है पेड़ों का नीलामी कराया जाना है नीलामी के पूर्व ठेकेदारों द्वारा जमानत की धनराशि के रूप में रुपया 1000 कमेटी के सदस्य के समक्ष जमा करना होगा। जिस ठेकेदार की नीलामी स्वीकृति की जाएगी उस ठेकेदार द्वारा पेड़ों को कटवाने के पश्चात तुरंत हटाने की कार्यवाही कर स्थान को खाली कराना पड़ेगा। पेड़ों की नीलामी 30 मार्च 2020 निर्धारित की गई है। कमेटी के सदस्यों को निर्देशित किया गया है कि नियत तिथि को पुलिस लाइन परिसर जौनपुर में उपस्थित होकर पेड़ों की नीलामी कराना सुनिश्चित करें

0 टिप्पणियाँ