जिले में कोरोना के रोकथाम के लिए आगे आये कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह,दिए 10 लाख

जिले में कोरोना के रोकथाम के लिए आगे आये कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह,दिए 10 लाख

अमेठी



अमेठी कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह आज कल अपने गृह जिले की आवाज को उठाने का हर तरह से प्रयासरत करते आ रहे है वही देश भर में फैली महामारी कोरोना वायरस को देखते हुए जिले में रोकथाम के लिए जिले के मुख्य विकास अधिकारी को पत्र लिखकर अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की है और सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्कैनर ,मास्क और सेनेटाइजर व थर्मल उपलब्ध कराकर वितरित करने की गुजारिश की है।एमएलसी दीपक सिंह ने पत्र में लिखा है कि “अवगत कराना है कि कोरोना वायरस के रोकथाम हेतु जनपद के समस्त विकास खंडों में स्थापित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में समान रूप से थर्मल स्केनर मास्क और सेनेटाइजर वितरित किया जाना अत्यंत आवश्यक है उक्त कार्य हेतु मेरे विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि (विधायक निधि) से रु 10 लाख निर्गत करने का कष्ट करें।और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्गत करना सुनिश्चित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ