छात्रवृत्ति के लिए समाज कल्याण अधिकारी से की मुलाकात



अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज अग्रहरि ने अपनी टीम के साथ छात्रवृत्ति के लिए परेशान छात्रों की की समस्या को लेकर समाज कल्याण विकास अधिकारी से मुलाकात की।समाज कल्याण अधिकारी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही छात्रों को छात्रवृत्ति उनके खाते में भेज दी जाएगी । सभी छात्रों को की समस्या को अपनी समस्या मानकर उसका समाधान कराने के लिए NSUI लगातार लड़ाई लड़ रही है।छात्रों द्वारा बताया जा रहा है कि उनके महाविद्यालयों द्वारा विकास भवन( समाज कल्याण विकास अधिकारी) व विकास भवन से महाविद्यालय के चक्कर लगवाए जा रहे हैं।आज भी लगभग पचासों छात्र महाविद्यालय से विकास भवन व विकास भवन से महाविद्यालय  के चक्कर काट काट कर परेशान हो रहे थे। छात्रों द्वारा सूचना मिलने पर NSUI के जिलाध्यक्ष नीरज अग्रहरि ने अपनी टीम के साथ विकास भवन पहुंच कर उनकी समस्याओं का समाधान कराया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ