डीजल टैंकरों पर एसपी ट्रैफिक में लगवाया रिफ्लेक्टर
टैंकर चालकों को यातायात नियम का पालन करने का दिया निर्देश-(एसपी ट्रैफिक) आदित्य प्रकाश वर्मा
देवेंद्र
गोरखपुर गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर ना लगने से मार्ग दुर्घटना होने की संभावना बनी रहती है ऐसे में पुलिस अधीक्षक यातायात आदित्य प्रकाश वर्मा ने खुद आपने हाथो से डीजल टैंकरों की गाड़ियों पर रिफ्लेक्टर लगाया ।इस दौरान उन्होंने डीजल टैंकर चालकों को निर्देश दिया कि नशे की हालत में गाड़ी ना चलाएं हाई स्पीड गाड़ी ना चलाये प्रेशर हार्न का प्रयोग ना करें यातायात नियमों का पालन करें यदि कोई अनियमितता पाई जाएगी तो इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
श्री वर्मा ने कहा कि यह टैंकर रेलवे को डीजल की आपूर्ति करते हैं आज इनके परिसर में ही दिशा निर्देश दिया गया कि नियमों का पालन करें। रेलवे की सेवा करते हुए यातायात नियमों का पालन करें। सही समय पर रेलवे को डीजल की आपूर्ति करें और सुरक्षित घर पहुंचे।
इस अवसर पर टीआई जेपी सिंह यादव टीआई सत्य सन्याल शर्मा समेत अन्य यातायात पुलिस के जवान उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ