सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवती पुर निवासी ओमप्रकाश के बेटे सोनू की शादी मूसाझाग के गांव मौसमपुर निवासी अनामिका के साथ हुई थी। शादी की रस्मों के बाद दुल्हन जब गांव पहुंची, तब घर की महिलाएं ढोलक की थाप के बीच नव-दंपति को ग्राम देवता के मंदिर पर पूजा अर्चना कराने को ले गए।
मंदिर का नजारा देखकर सभी नाते रिश्तेदार भी दंग रह गए। मंदिर पर ताला लटका हुआ था। पीड़ित परिवार के मुताबिक अनुसूचित जाति होने का आरोप लगाते हुए गांव के लोगों ने मंदिर पर पूजा अर्चना करने से रोक दिया। इसकी वजह से ताला भी डाल दिया गया। परिवार काफी देर तक प्रयास करता रहा, लेकिन आरोपियों ने मंदिर की चाबी नहीं दी।
इसके बाद मामले की जानकारी 112 पर दी गई। तब पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने कार्रवाई की धमकी दी। तब मंदिर की चाबी दी गई और पीड़ित पक्ष पूजा अर्चना कर सका। फिलहाल पुलिस के मुताबिक इस मामले में तहरीर न मिलने की वजह से कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है।
0 टिप्पणियाँ