108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा एवं सतनाम हॉस्पिटल के तत्वाधान में बेलहनी लालगंज में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर



नीलम ब्यूरो रायबरेली

युवा समाजसेवी अखिलेश यादव के सौजन्य से 108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा एवं सतनाम हॉस्पिटल के तत्वाधान में पंचायत भवन ग्रामसभा बेलहनी लालगंज में निशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया शिविर का शुभारंभ पूर्व सर्जन  नेत्र रोग विशेषज्ञ जिला चिकित्सालय रायबरेली डॉ अनुज सिंह कुशवाहा एवं 108 एंबुलेंस सेवा प्रभारी अंकुर अवस्थी जी ने फीता काटकर काटकर किया। शिविर में लगभग 450 लोगों का  नेत्र परीक्षण एवं अन्य समस्याओं से ग्रसित लोगों को दवाएं वितरित की गई। युवा समाजसेवी अखिलेश यादव यादव ने कहा कि  नेत्र हे तो जहान है।प्रत्येक को आंखों की  देखभाल पर विशेष ध्यान देना चाहिए। बुजुर्गों की सेवा- बुजुर्गों का सम्मान वास्तविक समाजसेवा है सदैव समाजसेवा में अपना संपूर्ण योगदान देने के लिए दृढ़ संकल्पित रहूंगा इस मौके पर  108 इमरजेंसी एंबुलेंस सेवा टीम मे प्रभारी आशीष मिश्रा जी प्रोग्राम मैनेजर श्री विकास पटेल जी,फार्मासिस्ट डॉ कामेश सिंह जी,EMT मनोज ,दीपक ,ब्रजभान, रोहित ,अनुपम एवं अमित, सतनाम अस्पताल से श्री विजय यादव जी,श्री नरेंद्र यादव जी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ