उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को चलाये जा रहे वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली।
प्राप्त जानकरी के अनुसार उच्चाधिकारियों के निर्देश पर गुरुवार को बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुराहट मिल्कीपुर मार्ग पर के. के.ऐ.डी. इंटर कालेज के समीप उपनिरीक्षक भानु प्रताप यादव डायल 112 पीआरवी 0930 का.आशीष यादव का. / चालक विनय राय गार्ड स्वतंत्र पाठक के साथ वाहन चेकिंग की जा रही थी ।इसी दौरान इनायतनगर थाना के पुलिस चौकी हैरिंग्गटनगंज क्षेत्र के ग्राम सभा मलेथू बुजुर्ग निवासी नीरज जायसवाल पुत्र चन्द्र प्रकाश जायसवाल मोटरसाइकिल संख्या UP 44 W 3321 लेकर आ रहा था जिसे रोककर गाड़ी का कागज मांगने पर वह कोई कागज नहीं दिखा सका।उसने बताया कि वह उपरोक्त निवासी राहुल दूबे से उस गाड़ी को मांग कर किसी कार्य से जा रहा था।
पुलिस को गाड़ी चोरी की होने की शंका पर गहनता से जांच करने पर पता चला कि उक्त गाड़ी जनपद सुल्तानपुर के सदर कोतवाली के अहिमाने निवासी राम अवतार वर्मा पुत्र रामगुलाम वर्मा की है।
पुलिस पकड़े गये युवक सहित मोटरसाइकिल को कोतवाली ले गई।
पुलिस की सूचना पर कोतवाली पहुंचे मोटरसाइकिल स्वामी ने अपनी मोटरसाइकिल की पहचान किया।वाहन स्वामी ने बताया कि मोटरसाइकिल सितंबर में रेलवे स्टेशन के पास से चोरी हो गई थी। जिसकी एफआईआर भी दर्ज करवाया गया है।
चेकिंग के दौरान हेलमेट ड्राइविंग लाइसेंस, मोटरसाइकिल के कागजातों की जांच की गई।
कागजों में कमी पाये जाने पर पांच मोटरसाइकिल का चालान किया गया।तथा भविष्य में जरूरी सभी कागजात साथ लेकर चलने तथा हेलमेट का प्रयोग करने का सुझाव दिया।वाहन चेकिंग की सूचना पाकर मोटरसाइकिल चालकों में हड़कंप मच गया।मोटरसाइकिल चालक इधर उधर भागकर बचने का प्रयास करते दिखे ।
उक्त संबंध में कोतवाली प्रभारी जगदीश उपाध्याय ने बताया कि जांच के दौरान पकड़ी गई मोटरसाइकिल की जांच की जा रही है।
0 टिप्पणियाँ