अक्षय मेल समाचार
नीलम ब्यूरो रायबरेली ।
रायबरेली में शवो के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम नही ले रहा है वही खाकी भी गश्त का ढिढोरा तो जरूर पीटती रहती है लेकिन ये घटनाएं उसकी पोल खोल देती है।ताजा मामला लालगंज कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 232 पर पूरे बंधन सिंह गांव के पास का है जंहा झाड़ियों में आज एक अधजला अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मचा गई।सूचना पर पहुची पुलिस शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराने में जुट गई। शनिवार को लालगंज कोतवाली क्षेत्र के एनएच 232 पर पूरे बंधन सिंह गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के पास झाड़ियों में एक अधेड़ का अधजला शव मिलबे की बात सामने आई देखते देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।लोगो ने शव की शिनाख्त करने की कोशिश की लेकिन पहचान नही हो पाई।सूचना पर पहुची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच शुरू कर दी और शव की शिनाख्त कराने में जुट गई।

0 टिप्पणियाँ