सपाइयों ने धूम धाम से मनाया धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन






 सपाइयों ने धूम धाम से मनाया धर्मेन्द्र यादव का जन्मदिन



अमेठी ।सोमवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई व बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का 41वां जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जयसिंह प्रताप यादव की अगुवाई में सपाइयों ने फेम इंडिया एशिया के   श्रेष्ठ सांसद आवार्ड से नवाजे जाने वाले पूर्व सांसद बदायूं धर्मेन्द्र यादव के 41वें जन्मदिन पर शिव मन्दिर पर विधि विधान से हवन पूजन एंव केक काटकर उनका जन्मदिन मनाकर उनके उत्तम स्वस्थ एंव दीर्घाय के लिये कामना की।


सपा नेता जयसिंह प्रताप यादव ने बताया कि धर्मेन्द्र यादव का जन्म 3 फरवरी 1979 को मुलायम सिंह यादव के परिवार सैफई में हुआ था ! ये पहली बार 2003 में सैफई के ब्लाक प्रमुख चुने गये ! 25 वर्ष की आयु में मैनपुरी लोकसभा सीट से देश की सबसे बड़ी पंचायत लोकसभा में पहुंचकर सबसे कम उम्र के सांसद का रिकॉर्ड बनाया !
उसके बाद लगातार दो बार बदायूं से सांसद रहे  !
फेम इंडिया के तरफ से इन्हे ऐशिया के श्रेष्ठ सांसद आवार्ड से नवाजा गया  !
2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में हिन्दी में अपना संबोधन दिये थे !
पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चचेरे भाई छोटे कद के धर्मेन्द्र यादव राजननीति के बड़े खिलाड़ी माने जाते हैं !
सड़क से लेकर सदन तक अन्याय अत्याचार के खिलाफ हमेशा लोगो के हक और अधिकार के लिये लड़ते रहते है !
लोकसभा सदन के दौरान कई बार सरकार ने धर्मेन्द्र यादव के सवालों के सामने अपने घुटने भी टेका है! 

इस मौके पर कुंदन सरोज,कपिल,सुरेश कश्यप,जगमोहन यादव,सतवन पटेल,दिवाकर,लवकुश,संदीप,शुशील,सुरेन्द्र,अंकुश,संदीप,राजामानसिंह ,विजय साहू अंकुर,संजय सहित कई लोग मौजूद रहे!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ