10 दिवसीय राष्ट्रीय जीविका महिला समूह मिशन परीक्षण का हुआ समापन

10 दिवसीय राष्ट्रीय जीविका महिला समूह मिशन परीक्षण का हुआ समापन


 शुकुल बाजार अमेठी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उत्तर प्रदेश के अंतर्गत  विकासखंड खंड बाजार शुकुल के ग्राम सभा कुंदनपुर ग्राम पंचायत में स्वयं सहायता समूह की अपनी जीविका मजबूत करने और रोजगार के अवसर प्रदान करने ही समूह के 35 महिला सदस्यों को  मिठाई डिब्बा  एवं लिफाफा का प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत 23 जनवरी  2020 विकासखंड के बाजार शुकुल ग्राम सभा कुंदनपुर पंचायत घर में आयोजित की गई। जिसमें महिला समूह सदस्य पूरे बख्तावर बाहरपुर गांव की थी। जिसका समापन 3 फरवरी 2020 10 दिवसीय सफल परीक्षण के बाद समापन एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अबू बकर खान एडीओ कृष्ण कांत शुक्ला ब्लॉक  मिशन मैनेजर चंदन मौर्य ग्राम विकास अधिकारी विवेक कुमार वर्मा ग्राम प्रधान रामचंद्र शुक्ल  सुरेश चंद्र पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ