दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज
जनपद प्रयागराज के सोरांव थाना अंतर्गत फाफामऊ चौकी क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले जिसमें एक महिला के सिर फट जाने से गंभीर रूप से घायल हो गई सूत्रों से जानकारी मिली की कमला देवी पत्नी स्वर्गीय त्रिलोकी नाथ तथा शंकर लाल जयसवाल के बीच काफी पुरानी रंजिश है जिसके चलते कल दिनांक 6 .2. 2020 को समय लगभग शाम 7:00 बजे किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ जिसमें एक पक्ष से कमला देवी उम्र (50) वर्ष के सर में चोट लगने से हालत गंभीर हो गई जिसका सीएससी सोरांव में इलाज चल रहा है घायल महिला के तहरीर पर थाना प्रभारी सोरांव ने शंकर लाल जयसवाल उनकी पत्नी मनुदेवी तथा पुत्र सुनील कुमार व राजकुमार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया
0 टिप्पणियाँ