आज हाई कोर्ट में पेश होंगे तहसीलदार मुसाफिरखाना और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव

आज हाई कोर्ट में पेश होंगे तहसीलदार मुसाफिरखाना और बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और सचिव

अक्षय मेंल समाचार/ अमेठी 
जनपद में वर्तमान समय में बार और बेंच के तालुकात ठीक नहीं चल रहे हैं जहां अधिवक्ताओं ने तिलोई तहसील में आंदोलन छेड़ा हुआ है। वहीं पर तहसील मुसाफिरखाना उप जिलाधिकारी और तहसीलदार दोनों न्यायालय का बहिष्कार कर रहे । जिलाधिकारी द्वारा अधिवक्ताओं के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। ऐसा ही एक रोचक प्रकरण तहसील मुसाफिरखाना से जुड़ा हुआ है । जिसमें क्षेत्र निवासी श्रीमती किरण तिवारी ने अपने जमीन के दाखिल खारिज हेतु धारा 34 उत्तर प्रदेश राजस्व  अधिनियम के तहत प्रार्थना पत्र तहसीलदार के न्यायालय में दिया है । आवेदन पत्र विचाराधीन है । पीड़ित पक्ष में ने उच्च न्यायालय में गुहार लगाई ।अदालत ने तहसीलदार के खिलाफ मामले का संज्ञान लेते हुए तहसीलदार मुसाफिरखाना और अध्यक्ष और सचिव बार एसोसिएशन मुसाफिरखाना को आज व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए निर्देश जारी किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ