मिड डे मील के राशन को लेकर कुछ दबंग लोग प्रधानाध्यापिका के ऊपर लगा रहे झूठा आरोप




दैनिक अक्षय मेल समाचार प्रयागराज

संवाददाता शिव कुमार यादव




जनपद प्रयागराज के सोरांव तहसील अंतर्गत ग्राम सभा करौदी के  प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के लिए  रखा हुआ मिड डे मिल के राशन को क्षेत्र में टहल रहे कुछ ऐसे दलाल प्रवृति के व्यक्तियों ने यह कह करके की कोटेदार के द्वारा प्राथमिक विद्यालय में राशन वितरण का आरोप लगाते हुए प्रधानाध्यापिका के ऊपर झूठा आरोप लगा रहे हैं कि विद्यालय प्रांगण में राशन वितरण करवाती हैं जबकि ग्राम प्रधान भुवर लाल पटेल  तथा ग्राम वासियों का कहना है की कोटेदार राशन अपने घर पर वितरण करता है यहां पर रखा हुआ राशन मिड डे मील का है जिसको लेकर के कुछ दुष्ट प्रवृति के लोग 4 दिन से विद्यालय प्रांगण में आते हैं और अपने आप को उच्च स्तर के लोग बता कर प्रधानाध्यापिका तथा ग्राम प्रधान के ऊपर दबाव बनाते हैं जिससे छात्र छात्राओं के पठन-पाठन में अवरुद्ध उत्पन्न करते हैं ऐसे लोगों को शासन द्वारा चिन्हित  करके कठोर कार्रवाई की जाए तथा गंगा पार के विभिन्न थानो मे यदि जांच कराई जाए तो इनके खिलाफ अपराधिक मामले देखने को मिलेंगे ऐसे ही अराजकतत्व व्यक्ति के लोग समाज में माहौल बिगड़ने का काम करते हैं

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ