सीएचसी केंद्र पर सुपोषण मेले का हुआ आयोजन




 अमेठी शुकुल बाजार 


 अमेठी शुकुल बाजार -सीएचसी केंद्र शुकुल बाजार पर स्वास्थ्य सुपोषण मेले का आयोजन किया गया जिसमें चिकित्सा अधीक्षक शैलेश गुप्ता आशा बहू आंगनबाड़ी कार्यकर्ती एएनएम एवं सीएचसी स्टाफ मौजूद रहा ।मेले का प्रमुख उद्देश्य महिलाओं को तथा नवजात को टीकाकरण एवं प्रसव पूर्व जांच तथा पोषण संबंधी जानकारी देना रहा मेले के दौरान नवजात शिशु को टीकाकरण कराया गया तथा प्रसव पूर्व महिलाओं की जांच की गई तथा पोषण संबंधी सेवाएं वितरित की गई कुपोषण से निपटने के तहत  मेले में गर्भवती महिलाओं, किशोरियों, और छोटे बच्चों को निशुल्क उपचार के साथ ही स्वास्थ्य संबंधी टिप्स दिए। बताते चलें केंद्र सरकार और राज्य सरकार कुपोषण से बचाव के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं जिसमें गर्भवती महिलाओं और छोटे बच्चों को पौष्टिक आहार के साथ-साथ कई अन्य खाद्य पदार्थ आंगनबाड़ी के माध्यम से वितरित कराती है। सरकार आम जनमानस और जच्चा-बच्चा की रक्षा के लिए स्वास्थ्य केंद्र और आंगनबाड़ी के माध्यम से निशुल्क दवाइयों का वितरण और निशुल्क जांच की व्यवस्था भी कराती है जिसका ज्यादा से ज्यादा आम जनमानस को लाभ भी लेना चाहिए इन सभी योजनाओं पर सरकार दिल खोलकर धन भी खर्च करती है वहीं स्वास्थ्य मेले में आई महिलाओं ने कहा इस तरह के आयोजनों से हम सभी को विशेष लाभ मिलता है निशुल्क जांच निशुल्क दवाइयां और पोषण संबंधी खाद्य पदार्थ भी दिए जाते हैं कुपोषण से बचने के लिए जच्चा और बच्चा को आंगनबाड़ी के माध्यम से दलिया, मीठी दलिया, लड्डू, आदि खाद्य पदार्थ वितरित कराए जाते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ