अज्ञात बाइक सवार ने सेना के जवान को मारी गोली



 नीलम ब्यूरो अक्षयमेल रायबरेली

रायबरेली में दिन पर दिन खाकी का रुतबा घटता जा रहा है।आये दिन हो रही घटनाएं जिले की पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर रही है।कल देर रात ऐसा ही एक मामला उस समय देखने को मिला जब छुट्टी पर घर आये सेना के जवान को दो अज्ञात लोगों ने गोली मार दी और मौके से फरार हो गए।गनीमत ये रही कि गोली जवान के पैर पर लगी और वो घायल हो गया।घायल ने मामले की सूचना अपने परिजनों को दी तो वो उसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जंहा उसका इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल के बेड पर इलाज़ करा रहा ये मरीज कोई आम मरीज़ नही बल्कि सेना का जवान विनय सिंह है जोकि श्रीनगर कश्मीर में तैनात है।बीते 10 फरवरी को ये छुट्टी पर अपने घर भदोखर थाना क्षेत्र के सनहीँ गांव आया था।कल देर रात ये बाइक से कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर क्रासिंग से मनिका पर आ रहा था की दो अज्ञात पैदल आ रहे लोगो ने इस पर हमला कर दिया।जब जवान ने उनमे से एक को पकड़ लिया तो दूसरे ने इसपर  फायर कर दिया।गोली जवान के पैर में लगी और वो गिर पड़ा।इसी बीच हमलावर मौके से फरार हो गए।घायल ने फोन कर इसकी सूचना अपने परिजनों को दी तो वो मौके पर पहुचे और उसे इलाज़ के लिए जिला अस्पताल ले आये।जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है

*अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय ने कहा कि*
 जब इस पूरे मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक नित्यानंद राय से बात की तो उन्होंने  बताया कि। ऐसी कोई घटना प्रकाश में नहीं आई है। जांच कराई गई तो शादी समारोह में पैर में गोली लगने का मामला प्रकाश में आ रहा है फिलहाल जांच कराई जा रही है

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ