बदायूं सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर मचा हड़कंप - महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बद्री विशाल

बदायूं सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर मचा हड़कंप - महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बद्री विशाल

बरेली ब्यूरो 
   
बदायूं। तत्कालीन सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के मामले में महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बद्री विशाल सीएमओ कार्यालय पहुंचने पर मचा हड़कंप। उन्होंने कार्यालय के लिपिक और अन्य स्टाफ से बारीकी से जांच की। साथ ही उसी समय के रिकॉर्ड चेक किए। इस दौरान सीएमओ कार्यालय में अफरातफरी का माहौल बना रहा।

महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बद्री विशाल और एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे शनिवार सुबह करीब 11 बजे सीएमओ कार्यालय पहुंचे। वह पर सबसे पहले उन्होंने सीएमओ डॉ. यशपाल सिंह से स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहीं योजनाओं के बारे में और जिले के चिकित्सा व्यवस्था के बारे में जानकारी की। और उसके बाद उन्होंने पूर्व सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के समय के रिकॉर्ड निकलवाए। तत्कालीन सीएमओ ने जो भी कार्रवाई, निरीक्षण, नियुक्ति की थीं और कितनी दवाएं खरीदी गईं, सारे रिकॉर्ड चेक किए। इस दौरान उन्होंने कार्यालय के लिपिक और अन्य स्टाफ से भी पूरी जानकारी ली। देर शाम तक डीजी हेल्थ मामले की जांच करते रहे। डीजी हेल्थ ने बताया कि फिलहाल वह तत्कालीन सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद के मामले में जांच करने आएं हैं। डॉ. राजेंद्र प्रसाद को सस्पेंड किया गया था। इसके अलावा अन्य मामले भी संज्ञान में आए हैं। उन्हें भी गंभीरतापूर्वक से देखा। उसके बाद ही जिले से रवाना हों गये। रविवार को वह बरायमय खेड़ा में जन आरोग्य मेला का उद्घाटन किया।
अलापुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया
अलापुर। महानिदेशक परिवार कल्याण डॉ. बद्री विशाल और एडी हेल्थ डॉ. राकेश दुबे ने सीएमओ कार्यालय पहुंचने से पूर्व अलापुर स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां कई कमियां मिलीं। स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं के अलावा गंदगी मिली। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए तुरंत सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ