सड़के होती हैं विकास का आईना राज्यमंत्री राज्यमंत्री ने किया एक साथ तीन सड़कों का लोकार्पण

सड़के होती हैं विकास का आईना  राज्यमंत्री 


राज्यमंत्री ने किया एक साथ तीन सड़कों का लोकार्पण



 शुकुल बाजार अमेठी बताते चले सूबे के  राज्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक सुरेश पासी इन दिनों क्षेत्र में ताबड़तोड़ लगातार सड़कों का लोकार्पण कर रहे हैं अभी हाल ही में राज्य मंत्री ने तीन सड़कों का लोकार्पण किया था और रविवार को भी तीन सड़कों का लोकार्पण किया। जिसमें शुकुल बाजार के सिंघना मऊ, जामो ब्लाक के बाबू पुर एवं पूरे कल्याण में एक साथ  3 सड़कों का लोकार्पण किया जहां सड़कों के लोकार्पण से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है वहीं इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश पासी के साथ कई भाजपाई पदाधिकारी कार्यकर्ता और क्षेत्र के सैकड़ों बुद्धिजीवी मौजूद रहे ।राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा सड़क परिवहन किसी भी राष्‍ट्र की जीवन रेखा मानी जाती है आसानी से पहुंच संचालन में लचीलापन, घर-घर तक सेवा और विश्‍वसनीयता के कारण सड़क ढांचे का परिवहन प्रणाली में प्रमुख स्‍थान है। आर्थिक विकास के लिए यह महत्‍वपूर्ण है और समावेशी विकास का भी यह महत्‍वपूर्ण हिस्‍सा है। भारत में सड़क परिवहन में काफी विकास हुआ है और यह परिवहन का सबसे बेहतर तरीका बन गया है। यात्रियों की कुल संख्‍या में से 80 प्रतिशत से ज्‍यादा सड़क परिवहन से यात्रा करते हैं और माल की आवा-जाही 60 प्रतिशत से ज्‍यादा सड़क परिवहन से होती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ