जिलाधिकारी ने किया बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण लगाई फटकार

जिलाधिकारी ने किया बाल संरक्षण इकाई का निरीक्षण लगाई फटकार 

अक्षय मेल समाचार 
अमेठी । जिलाधिकारी  अरुण कुमार ने बुधवार को गौरीगंज स्थित जिला बाल संरक्षण इकाई (वन स्टॉप सेंटर) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 3 साल से कार्य कर रहे कर्मचारियों को बदलने के निर्देश दिए। इस दौरान पीड़िता रजिस्टर भी अपडेट नहीं पाया गया, रेस्क्यू वैन भी संचालित नहीं हो रही थी, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वन स्टॉप सेंटर में जो भी पीड़ित महिलाएं आएं उनकी समस्या का तत्काल समाधान कराया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ