श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए राज्य मंत्री

 भक्ति और शक्ति का दिखा अनुपम संगम


 भक्ति रस में लगा रहे हैं भक्तगण डुबकी




 अमेठी शुकुल बाजार भक्ति और शक्ति का दिखा अनुपम संगम श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए।
 इसी कड़ी में क्षेत्र में चल रही पूरे रग्घू शुक्ल सहित विभिन्न श्रीमद् भागवत कथाओं में शामिल हुए राज्यमंत्री इस अवसर पर उनके साथ जिला उपाध्यक्ष गिरीश चंद्र शुक्ला और व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक पंडित राम उंजेरे शुक्ला विनय चौरसिया सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता पदाधिकारी और कार्यकर्ता भक्तगण भी मौजूद रहे। कथा व्यास ने व्यासपीठ से राज्यमंत्री को अंग वस्त्र भेंट करते हुए आशीर्वाद दिया वहीं राज्यमंत्री ने कथा व्यास का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया राज्य मंत्री ने कहा भक्ति से शक्ति उत्पन्न होती है भगवान भाव के भूखे होते हैं धर्म आस्था से आत्म संतुष्टि मिलती है मानवता नैतिकता सामाजिकता की सीख मिलती है इंसान कितना भी ताकतवर क्यों ना हो भगवान की शरण में सबको जाना पड़ता है वहीं पर सच्ची शांति और सुख की अनुभूति होती है ।राज्यमंत्री ने कहा श्रीमद् भागवत कथा का रसपान करके हम अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं चाहे धार्मिक प्रोग्राम हो सामाजिक प्रोग्राम हो हम कोशिश करते हैं कि जनता के दरवाजे तक पहुंचे समय दें और सब के दुख सुख के हिस्सेदार बने जिसके लिए जनता ने हमें चुना है विकास के साथ-साथ जनता की भावनाओं का और जनता का ख्याल रखना हमारा परम कर्तव्य है वही राज्यमंत्री ने कई लोगों की समस्याओं को भी सुना और उसके निराकरण का भी भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा जगदीशपुर विधानसभा की सारी जनता मेरे परिवारिक सदस्य की तरह है और मैं जनता के साथ हमेशा खड़ा हूं किसी के सुख में कभी ना पहुंच पाए वह बात अलग है लेकिन दुख की हर घड़ी में आपका यह अपना जनप्रतिनिधि आपके साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है उन्होंने कहा क्षेत्र का विकास मेरी प्रथम प्राथमिकता रही है और रहेगी ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ