राजेश राज/रिपोर्ट विरेन्द्र सिंह
तिलोई,रायबरेली
तहसील तिलोई में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता करने पहुंची अपर जिलाधिकारी वंदिता श्रीवास्तव ने 61 शिकायतों को सुना जिसमें क्षेत्र के धान क्रय केन्द्रों पर धान खरीद बंद कर दिये जाने की शिकायत कई किसानों द्वारा दर्ज कराई गई है।ग्राम पंचायत दांदूपुर के गांव पूरे गड़रिया निवासी संतोष कुमार पाल ने चकमार्ग संख्या 80,94 पर अवैध कब्जा किये जाने की शिकायत दर्ज कराई गई है।ग्राम पंचायत जुगराजपुर के प्राथमिक विद्यालय तोतानगर की रसोइयां ने निष्कासित कर दिये जाने की शिकायत एडीएम को सौपी है।एडीएम ने ग्राम पंचायत सिंहपुर के पीएम किसान सम्मान निधि योजना के पचपन लाभार्थियों के सापेक्ष ग्यारह किसानों का सत्यापन किये जाने पर लेखपाल को जमकर फटकार लगाते हुये शीघ्र सत्यापित रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।उन्होंने कहा कि तहसील क्षेत्र में बारह हजार के सापेक्ष मात्र 4389 किसानों की सत्यापन रिपोर्ट आई है।एडीएम ने कहा कि इसमें लापरवाही बरतने व हीलाहवाली करने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाएगा इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक दयाराम सरोज,एसडीएम सुनील कुमार त्रिबेदी,सीओ गुरमीत सिंह,तहसीलदार श्रद्वा सिंह,रेंजर लालजी मौर्या सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ