विकासखंड शिवगढ़ अंतर्गत स्थित शैल अवधेश पब्लिक हाई स्कूल खजुरो में श्री सतगुरु नेत्र चिकित्सालय जानकी कुंड चित्रकूट मध्य प्रदेश द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें चिकित्सकों की 7 सदस्य टीम डॉ. विनय अग्रहरि के नेतृत्व में पंजीकृत 600 नेत्र रोगियों का नेत्र परीक्षण कर 100 नेत्र रोगियों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन समाज सेविका लाजवंती कुरील द्वारा किया गया।
इस बावत जब श्रीमती लाजवंती कुरील से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यहां पर निशुल्क चश्मा व औषधि वितरण भी किया जा रहा है और मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए मरीजों को एंबुलेंस द्वारा लाने व ले जाने के साथ-साथ भोजन की व्यवस्था भी पूर्णतया निशुल्क होगी।
समाज सेविका लाजवंती कुरील द्वारा ग्रामीणों के उत्थान के लिए लगातार जगह-जगह कार्यक्रम किए जा रहे हैं, जिससे समाज को मुख्यधारा में लाया जा सके।
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक छत्रसाल सिंह, आनंद सिंह, राम कुमार गौतम, शिवांशु राव, रत्नेश चौधरी, संजय वर्मा, रामदास गौतम, रोहित कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ