ब्राइट फ्युचर कोचिंग इंस्टिट्यूट रायचंद्रपुर भट्टी में विदाई समारोह में बच्चों ने किया मनमोहक नृत्य



अक्षय मेल समाचार

प्रतापगढ़
अंतू थाना क्षेत्र के रायचंद्रपुर भट्टी पर ब्राइट फ्युचर कोचिंग इंस्टिट्यूट में विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें जूनियर छात्राओं ने सीनियर छात्राओं को तिलक लगाकर बोर्ड परीक्षाओं में सफलता की मंगल कामना करते हुए उन्हें उपहार भेंट किए।वहीं, छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।कार्यक्रम का संचालन आलोक पांडेय के द्वारा किया गया, शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया गया।कोचिंग के संचालक आलोक पांडेय ने छात्र-छात्राओं को सफलता का आशीर्वाद देते हुए कहा कि जीवन का महत्व समझो। छात्र-छात्राएं अनुशासित रहते हुए राष्ट्र के विकास को अपना लक्ष्य मानकर कार्य करें। तथा सभी छात्र-छात्राओं को पढ़ाई को जारी रखते हुए उच्च शिक्षा ग्रहण कर देश सेवा में कार्य कर अन्य ग्रामीण छात्र-छात्राओं के लिए रोल मॉडल बनने को प्रेरित करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ