वांछित को गिरफ्तार कर भेजा जेल।


मुसाफिरखाना ,अमेठी ।रविवार को पुलिस अधीक्षक अमेठी डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन पर अपराध एंव अपराधियो के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत उप निरीक्षक इंगलेश तिवारी थाना मुसाफिरखाना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक डॉ ख्याति गर्ग के निर्देश पर कोतवाली पुलिस प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार यादव के नेतृत्व में लगातार अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है ।वर्ष 2018 में सुल्तानपुर जिले के लम्भुआ थाना क्षेत्र निवासी महिला ने चार लोगों के विरुद मुकदमा दर्ज कराया था ।मामले में अन्य अभियुक्त जेल जा चुके हैं।मामले की विवेचना पुलिस क्षेत्राधिकारी सन्तोष सिंह को सौंपी गयी थी।रविवार को उपनिरीक्षक इग्लेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मय हमराही द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 705/18 धारा 147,376डी, 323,342, भादवि व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त मोहित खान पुत्र उमर खान निवासी सरकन्डेडी थाना धम्मौर जनपद सुल्तानपुर को मझगवां हाइवे के पास से समय दोपहर करीब दिन में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ