मीना मंच के माध्यम से बालक बालिकाओ को साहसी, निडर की दी शिक्षा


रायबरेली 

नीलम ब्यूरो, अक्षयमेल रायबरेली
हरचंदपुर रायबरेली ।।
 मीना मंच प्रशिक्षण के दौरान सुगम कर्ताओं ने मीना अखबार एवं वार्षिक कार्य योजना बनाई रायबरेली समग्र शिक्षा अभियान के तहत राज्य परियोजना कार्यालय द्वारा बेसिक स्कूलों में बालिकाओं के साथ-साथ बालकों को मुखर निडर साहसी बनाने के उद्देश्य मीना मंच का कार्यक्रम चलाया जा रहा है कार्यक्रम को प्रभावशाली बनाने के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक सुगम करता को नामित किया गया है जिसकी तीन दिवसीय कार्यशाला उसे विधिवत जानकारी देने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पीएन सिंह के दिशा निर्देशन एवं खंड शिक्षा अधिकारी हरचंदपुर आरके कश्यप की देखरेख में बीआरसी हरचंदपुर में संपन्न कराया जा रहा है आज दूसरे दिन बालिका शिक्षा रिसोर्स पर्सन एसएस पांडे द्वारा मीना मंच गठन उसके कार्य मीना अखबार का प्रकाशन मीना मंच संचालन हेतु वार्षिक कार्य योजना सभी हेल्पलाइन नंबर जैसे मुद्दों पर सभी प्रतिभागी सुगम कर्ताओं को विधिवत जानकारी दी गई उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से अपने अपने विद्यालय में मीना मंच को गतिशील एवं क्रियाशील बनाएं डीआरपी ममता शुक्ला ने मीना मंच के उद्देश्य मीना की तीन इच्छाएं सुगम करता की भूमिका पावर एंजेल के कार्य पर जानकारी दी गई इस अवसर पर श्रेष्ठा कनौजिया अफसर जहां नवल किशोर छाया अर्चना सिंह वर्षा सिंह रीना गौतम जया अनीता यादव आदि सभी प्रतिभागी सुगम करता उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ