मुसाफिरखाना ,अमेठी ।स्थानीय तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी प्रभु नाथ की अध्यक्षता में सम्पूर्ण समाधान दिवस सम्पन्न हुआ ।अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने शिकायतों के निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आदेश देते हुए पूर्व की शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की।समाधान दिवस की समाप्ति पर सीडीओ प्रभुनाथ ने ठंड से बचाव हेतु गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित किया।
मंगलवार को स्थानीय तहसील मुख्यालय स्थित सभागार में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता कर रहे मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने कहा कि जनशिकायतों का निर्धारित समय अवधि में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।सरकार द्वारा संचालित विकास व कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाना सरकार के एजेंडे में है ।मुख्य विकास अधिकारी प्रभुनाथ ने सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान ही गरीब महिलाओं को कम्बल वितरित करते हुए कहा कि जरूरतमन्दों की हर सम्भव सहयोग के लिए बुद्धिजीवियों के साथ ही समाजसेवियों को आगे बढ़ कर सहयोग करना चाहिए ।इंसान व इंसानियत की सेवा प्रत्येक मनुष्य का मुख्य कर्तव्य बनता है ।
सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 89 शिकायते प्राप्त हुई ,प्राप्त शिकायतों में से छः शिकायते मौके पर ही निस्तारित कर दी गयी ।वही शेष अन्य 83 प्रार्थना पत्रों को शीघ्र निस्तारण हेतु अग्रसारित कर दिए गए ।सम्पूर्ण समाधान दिवस में उपजिलाधिकारी महात्मा सिंह तहसीलदार घनश्याम भारतीय पुलिस उपाधीक्षक सन्तोष सिंह नायब तहसीलदार विवेक दूबे प्रभारी निरीक्षक अवधेश यादव बीडीओ सन्त लाल अखिलानन्द राय सौरभ श्रीवास्तव डॉ अभिषेक गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

0 टिप्पणियाँ