रायबरेलीमें अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ व सिमहैंस हॉस्पिटल के संबंध को 1 वर्ष पूर्ण होने पर आज निशुल्क स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि सांसद सोनिया गांधी के प्रतिनिधि किशोरी लाल शर्मा ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
किशोरी लाल शर्मा को सर्वप्रथम डॉ मनीष सिंह चौहान और डॉ अनामिका चौहान ने पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया।
रायबरेली जिले में सिमहैंस हॉस्पिटल का नाम चिकित्सा के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक, संसाधनों से लैस और उत्तम इलाज में अग्रणी से लिया जाता है।
डॉ मनीष सिंह चौहान ने बताया कि आज सिमहैंस में निशुल्क कैंप में अपोलो हॉस्पिटल लखनऊ व सिमहैंस हॉस्पिटल के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा । जिसमें से ब्लड प्रेशर, शूगर ,ईसीजी, पीएफटी फिजीशियन, हृदयरोग, मस्तिष्क एवं रीढ़, किडनी एवं जोड़ रोग पेट व लीवर, डायबिटीज जांच एवं परामर्श निशुल्क किया जा रहा है।
अपोलोमेडिक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल लखनऊ से आए हुए विशाल पांडे ने बताया कि सस्ती और आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सा मुहैया कराना हमारी संस्था का मुख्य उद्देश है इसमें अपोलो सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल एवं सिमहैंस हॉस्पिटल के चिकित्सकों ने रोगियों की जांच करके दवाई वितरित की, न्यूरो फिजीशियन - डॉ सुचारिता आनंद, पेट रोग विशेषज्ञ - डॉक्टर राजीव कंचन सिंह, गुर्दा रोग विशेषज्ञ - डॉक्टर अनींदम विश्वास, हृदय रोग विशेषज्ञों - डॉक्टर दीपेंद्र पांडे ने 128 लोगों का परीक्षण कर उचित सलाह प्रदान की कुल 438 मरीजों का परीक्षण किया गया।
इस मौके पर डॉ मनीष सिंह चौहान, डॉ अनामिका चौहान, विशाल पांडे, राजीव, पवन शुक्ला दुर्गेश, अनुराधा मिश्रा, अंकित पाल, अरविंद कुमार सिमहैंस हास्पिटल का पूरा स्टाफ मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ