हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस


दैनिक हिंदी अक्षय मेल समाचार

विजय कुमार यादव

अयोध्या।

रविवार को राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सरकारी कार्यालयों परिषदीय स्कूलों निजी शिक्षण संस्थानों इंटर कॉलेज सहित विभिन्न सरकारी गैर सरकारी संस्थानो में सुबह हर्षोल्लास के साथ तिरंगा झंडा फहराया गया। स्कूलों में छात्र-छात्राओं द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत भी किया गया।
बीकापुर तहसील क्षेत्र के अंतर्गत साकेत कन्या विद्यालय में ध्वज फहराने के बाद राजकुमारी रोली अर्चिता गुड़िया विश्वकर्मा फरहीन बानों सपना पांडेय खुशबू प्रजापति सनाबानों आराध्या सहित छोटी छोटी बच्चियों द्वारा हास्य नाटक व गायन अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या कुसुम यादव ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि सन् 1947 में देश को आजादी तो मिल गयी किन्तु हमारे देश में कोई अपना संबिधान नहीं था जिसके चलते आजाद भारत के वासी सामन्ती ताकतों के हाथों गुलाम बनने लगे। जिसके बाद बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संबिधान को 26 जनवरी सन 1950 को लागू किया गया। जिसके बाद भारत को पूर्ण आजादी प्राप्त हुई। इसी क्रम में जय नंद इण्टर कालेज,नरसिंह सन्त बक्स शिक्षण संस्थान,आदर्श विद्या मंदिर, एम ए पब्लिक स्कूल, प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों सहित सरकारी और प्राइवेट शिक्षण संस्थानों में बालक बालिकाओं द्वारा नाटक व गायन प्रस्तुत करते हुए हर्षोल्लास के साथ समस्त विद्यालयो संस्थाओं में मिष्ठान का वितरण कर राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया।जिसको लेकर छात्र-छात्राओं में देशभक्ति का जज्बा और काफी उत्साह देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ